सुबह जल्दी उठने के फायदे

सुबह जल्दी उठने के फायदे
आजकल के बदलते परिवेश में अनियमित दिनचर्या, दूषित वातावरण, दूषित / मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन आदि के कारण लगभग प्रत्येक व्यक्ति स्वास्थ्य सम्बन्धी तमाम विकारों से ग्रसित हो जा रहा है जिसके निदान / इलाज हेतु पानी की तरह पैंसे बहाये जा रहे हैं। इन सभी समस्याओं से आप बच सकते हैं सुबह जल्दी उठकर उचित दिनचर्या, योग प्राणायाम आदि करके। संसार में भला ऐसा कौन सा व्यक्ति है जो कि फिट नही रहना चाहता, स्वस्थ नही रहना चाहता परन्तु फिर भी अज्ञानतावश या आलस्य के कारण सुबह जल्दी न उठ कर देर से उठता है और स्वास्थ्य लाभ लेने से वंचित हो जाता है। प्राचीनकाल में विज्ञान का विकास नही हुआ था, चिकित्सीय सुविधाओं का बहुधा अभाव था, लोग प्राकृतिक इलाज पर निर्भर थे परन्तु फिर भी हमारे पूर्वज सुबह जल्द से जल्द उठकर उचित दिनचर्या, योग प्राणायाम आदि करके स्वस्थ और निरोग रहते थे। आजकल विज्ञान काफी विकसित है, जगह-जगह पर चिकित्सीय सेवाएं है फिर भी लोग प्रायः किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित ही रहते हैं जिसके इलाज हेतु निरन्तर दवाओं का सेवन करते रहते हैं यानी दवाओं पर आश्रित रहते हैं। सुबह जल्दी उठने के बहुत से फायदे हैं जिनके बारे में इस लेख में बताया जा रहा हैं। इस लेख का भलीभांति अध्ययन करके सुबह जल्दी उठ कर निम्नांकित लाभ उठाये जा सकते हैः
- सुबह जल्द से जल्द ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर बिना ब्रश मंजन किये दो से तीन गिलास हल्का गर्म पानी पीकर थोड़ी देर बाद शौच क्रिया करने से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। मल के साथ सभी टाक्सिन जो कि तामाम शारीरिक समस्याएं कब्ज आदि को जन्म देते हैं स्वतः ही आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। एक नई ताजगी तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- सुबह जल्द से जल्द ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर शौच क्रिया के उपरान्त ब्रश मंजन करके मार्निंग वाक करें, दौड़ लगायें। ऐसा करने से शरीर के अंग-प्रत्यंग पर बल पड़ता है, सुबह की शुध्द हवा में मौजूद शुध्द आक्सीजन हमारे फेफड़ों के अन्दर पहुंकर शरीर के प्रत्येक अंग में संचरित होती है जिससे शरीर का प्रत्येक अंग अर्थात् सम्पूर्ण शरीर दिन भर प्रफुल्लित रहता है, स्वस्थ और निरोग रहता है।
- सुबह जल्द से जल्द ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर मार्निंग वाक के बाद खुले स्थल पर कम्बल या चटाई बिछाकर योगासन तथा प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है।
- सुबह जल्द उठ कर दिनभर आप को क्या क्या करना है, उसका नियमित प्रोग्राम व समय निर्धारित कर लें तथा उसी के अनुसार दिन भर कार्य करें। ऐसा करने से सभी कार्य आसानी से तथा सही ढंग से सम्पन्न हो जाते हैं।
- सुबह जल्दी उठने से दिन का काम काज करने के लिए समय अधिक मिल जाता है जिसके कारण कुशलतापूर्वक अधिक से अधिक कार्य पूर्ण हो जाता है।
- सुबह जल्द उठ कर पश्चिमोत्तानासन करने से शरीर में कभी मोटापा नही आता और यदि मोटापा है तो शरीर से अनावश्यक कोलेस्ट्राल नष्ट होकर मोटापा कम हो जाता है, मानसिक तनाव नही आता, वजन घट जाता है, पुरुषत्व आ जाता है। भविष्य में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, दिल का दौरा पड़ने आदि समस्याएं उत्पन्न की संभावना काफी कम हो जाती है। पाचन क्रिया बढ़ जाती है। इम्यूनिटी पावर बढ़ जाती है।
- सुबह जल्द उठ कर हलासन तथा शीर्षासन का नियमित अभ्यास करने से नेत्र सम्बन्धी विकार नही उत्पन्न होते। यदि नेत्र विकार हो ही गये हैं तो काफी हद तक ठीक हो जाते हैं।
- सुबह जल्द उठ कर अनुलोम-विलोम, कपाल भांति, भस्त्रिका तथा भ्रामरी प्राणायाम करने से फेफड़ें स्वस्थ रहते हैं, फेफड़ों में कोई विकार नही आता, दमा रोग नही होता। यदि दमा रोग से पीड़ित हैं तो काफी स्वास्थ्य लाभ होता है। चेहरे पर चमक तथा कसाव आ जाती है, असमय झुर्रियां नही आती है। पल्स रेट सामान्य रहती है। मानसिक शक्ति में वृध्दि हो जाती है।