07 Best Sources of Vitamin D

Contents
07 Best Sources of Vitamin D
विटामिन डी का मानव शरीर के विकास में महती भूमिका है। इण्डियन कौंसिल आफ रिसर्च के अनुसार 1 वर्ष से् 50 वर्ष के व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 200 I.U. (5 माइक्रोग्राम), 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 400 I.U. (10 माइक्रोग्राम) तथा स्तनपान कराने वाली एवं गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतिदिन 200 I.U. (5 माइक्रोग्राम) विटामिन डी की आवश्यकता पड़ती है। इस लेख में विटामिन डी के महत्वपूर्ण स्रोतों पर प्रकाश डाला जा रहा हैं जिसका अध्ययन / जानकारी अत्यन्त लाभकारी सिध्द होगा। विटामिन डी के महत्वपूर्ण स्रोत निम्नलिखित हैंः-
1. सूर्य का प्रकाश
प्रतिदिन प्रातः काल सूर्य के प्रकाश में कम कपड़ों में 30 से 35 मिनट रहने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त होती है।
2. सन्तरा
सन्तरे के जूस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। सन्तरे को खाया जाता है तथा इसका जूस भी पिया जाता है। सन्तरे के जूस के सेवन से शरीर को पोटेशियम, फोलेट एवं विटामिन सी भी प्रपात हो जाता है। 240 मिली0 सन्तरे के जूस में 100 I.U. विटामिन डी पाया जाता है।
3. मछली
100 ग्राम पकायी हुई चुन्नी मछली से 165 I.U. विटामिन डी प्राप्त होता है। 100 ग्राम पकी हुई तूना मछली में 229 I.U. विटामिन डी पाया जाता है।
4. मशरूम
मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम मशरूम में 7 I.U. विटामिन डी पाया जाता है।
5. दूध
दूध विटामिन डी का प्रबल स्रोत है 250 मिग्रा0 दूध में 116 I.U. विटामिन डी पाया जाता है।
6. सालमन
सालमन विटामिन डी का भण्डार है। 85 ग्राम सालमन में 444 I.U. विटामिन डी पाया जाता है।
7. अण्डा
अण्डे में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 1 अण्डे में 44 I.U. विटामिन डी पाया जाता है।