गर्मियों में स्वस्थ रहने के 10 बेहतरीन टिप्स

Contents
- 1 गर्मियों में स्वस्थ रहने के 10 बेहतरीन टिप्स
- 1.1 1. अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिए
- 1.2 2. फ्रिज के पानी का सेवन कभी न किया जाय
- 1.3 3. मौसमी ताजे फलों का सेवन किया जाय
- 1.4 4. हरी ताजी साग सब्जियों का सेवन किया जाय
- 1.5 5. शरीर को ठण्डक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन किया जाय
- 1.6 6. योगासन तथा प्राणायाम किया जाय
- 1.7 7. जंक फूड का सेवन न करे
- 1.8 8. चाय, काफी का भी सेवन कम से कम किया जाय
- 1.9 9. तैराकी की जाय
- 1.10 10. बासी भोजन न खाएं
गर्मियों में स्वस्थ रहने के 10 बेहतरीन टिप्स
1. अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिए
गर्मी के मौसम में प्यास अधिक लगती है। हर घण्टे शरीर के पानी की जरूरत पड़ती है। गर्मी के मौसम में भले ही भोजन कम खाएं परन्तु पानी की कमी न होने पाये अन्यथा नाना प्रकार की समस्याएं आ जाती है। पानी शरीर को हाइड्रेट करता है। गर्मी के मौसम में प्रतिदिन 10 से 11 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।
2. फ्रिज के पानी का सेवन कभी न किया जाय
फ्रिज के पानी का सेवन करने से शरीर की जठराग्नि कमजोर हो जाती है, भोजन सही ढं से डाइजेस्टनही हो पाता। मेटाबालिज्म कम हो जाता है जिससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है, गैस, कब्ज, एसिडिटी की समस्या हो जाती है। कार्बोहाइड्रेट बर्न होकर ऊर्जा नही बन पाती। शरीर में चर्बी जमा होने लगती है जिसके परिणामस्वरूप शरीर का वजन बढ़जाता है तथा मोटापा आ जाता है। इसलिए फ्रिज के ठण्डे पानी का सेवन कतई नही करना चाहिए। सामान्य तापक्रम के पानी का ही सेवन करना चाहिए।
3. मौसमी ताजे फलों का सेवन किया जाय
गर्मी के मौसम में मौसमी फलों मौसंबी, सन्तरा, अनार, अनन्नास, अंगूर, आम, बेल, स्ट्राबेरी, सीताफल, लीची, केला आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए। मुसम्मी, अनार, नीबू, अनन्नास, आम तथा बेल के जूस का भी सेवन किया जाय। इससे शरीर को विटामिन्स तथा पोषक पदार्थों की समुचित आपूर्ति होती रहती है जो कि शरीर के विकास के परम आवश्यक है।
4. हरी ताजी साग सब्जियों का सेवन किया जाय
गर्मी के मौसम में विटामिन्स, मिनरल्स व फाइबरयुक्त हरी साग सब्जियों सोया, मेथी, धनिया, गाजर, कद्दू, लौकी, करेला, नेनुआ, बैगन, पालक, चुकन्दर, टमाटर, तोरई, तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, पुदीना पत्ती, हरी प्याज आदि का समुचित सेवन किया जाय। पालक, गाजर, लैकी, चुकन्दर, पुदीना पत्ती के जूस का भी सेवन किया जाय। इससे शरीर को आवश्यक विटामिन्स तथा मिनरल्स की अपूर्ति होती रहती है तथा कमी नही होती। साथ ही गर्मी में होने वाली तमाम समस्याओं से शरीर की रक्षा होती है।
5. शरीर को ठण्डक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन किया जाय
गर्मी के मौसम में उष्णता से शरीर की रक्षा के लिए शरीर को ठण्डक पहुंचाने वाली चीजों के सेवन की आवश्यकता पड़ती है। गर्मी के मौसम में नीबू, पुदीना पत्ती, छाछ, दही, नारियल पानी आदि खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जलजीरा का सेवन करना चाहिए। गन्ने के रस का सेवन किया जाय। आंवले का मुरब्बा खाएं। पेठा मिठाई खाएं। इससे शरीर को पर्याप्त ठण्डक मिलती है जिससे लू से बचाव होता है।
6. योगासन तथा प्राणायाम किया जाय
प्रत्येक सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर सर्वप्रथम 3 से 4 गिलास गुनगुना पानी पियें। तत्पश्चात ब्रश मंजन करें, शौच क्रिया करें। खुले स्थान पर वार्म अप होकर कम से 30 से 40 मिनट तक सूर्य नमस्कार, पदमासन आदि योगासन करें। ध्यान रहे पानी पीने के लगभग 45 मिनट तक कुछ भी न खायें। योगासन बिना कुछ खाये अर्थात् खाली पेट ही करें। सूर्य नमस्कार करने से मानसिक स्वास्थ्य तथा पाचन तन्त्र बेहतर रहता है। कम से कम आधा घण्टे मार्निंग करें। इससे रक्त चाप सामान्य रहता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है, मोटापा कम होता है तथा वजन सन्तुलित रहता है।
7. जंक फूड का सेवन न करे
जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जंक फूड जैसे- बर्गर, पिज्जा, आलू के पकौड़े, आलू की टिक्की, पूड़ियां आदि का सेवन न किया जाय।
8. चाय, काफी का भी सेवन कम से कम किया जाय
चाय तथा काफी में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर के डिहाइड्रेट कर देता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में चाय तथा काफी का सेवन कम से कम किया जाय।
9. तैराकी की जाय
तैराकी एक ऐसा व्यायाम है जिससे पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। स्विमिंग पुल या नदी में सुबह शाम नियमित रूप से तैराकी की जाय।
10. बासी भोजन न खाएं
गर्मियों के मौसम में तापमान अधिक होने के कारण भोजन कम समय में खराब हो जाता है, सब्जियां तो बहुत ही कम समय में ही खराब हो जाती हैं। गर्मियों के मौसम में बासी भोजन खराब हो जाता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में बासी भोजन का सेवन न किया जाय।