Best doses of Vitamin C in Hindi

Best doses of Vitamin C in Hindi
विटामिन C में एंटीआक्सीडेण्ट का गुण पाया जाता है। यह विटामिन मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी करता है तथा हड्डियोंं को मजबूत करता है। पूर्व में विटामिन C के समृध्द स्रोतोंं के सम्बन्ध में बताया जा चुका है। किसी भी तत्व या विटामिन के सेवन का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब समुचित मात्रा में सेवन किया जाय। कम या अधिक मात्रा के सेवन से समुचित लाभ नही होता, नुकसान भी हो सकता है। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को अलग-अलग मात्रा में विटामिन C की आवश्यकता पड़ती है। इस लेख में विभिन्न आयु वर्ग के लोगोंं को आवश्यक विटामिन C की मात्रा के सम्बन्ध में बताया जा रहा है जिसका अध्ययन / जानकारी पाठकोंं के लिए लाभदायक सिध्द होगी। एन0 आई0 एन0 के अनुसार विभिन्न आयु वर्ग के लोगोंं के शारीरिक विकास के लिए प्रतिदिन आवश्यक विटामिन C की मात्रा का विवरण निम्नलिखित हैः-
क्रम संख्या | आयु वर्ग | विटामिन C की मात्रा |
1. | नवजात शिशु (आयु 0 – 12 माह तक) | 25 मिग्रा0 |
2. | शिशु (आयु 1 वर्ष से 9 वर्ष तक) | 40 मिग्रा0 |
3. | किशोरावस्था (आयु 10 वर्ष से 18 वर्ष तक) | 40 मिग्रा0 |
4. | वयस्क पुरुष (आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक) | 40 मिग्रा0 |
5. | गर्भवती महिला | 60 मिग्रा0 |
6. | स्तनपान कराने वाली महिला | 80 मिग्रा0 |