Health
Best doses of Vitamin E in Hindi

विटामिन ई मानव शरीर के लिए एक अति आवश्यक विटामिन है जिसकी कमी होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, प्रजनन क्षमता कम हो जाती है तथा शरीर कई प्रकार के रोगों का घर बन सकता है। यदि आप प्रतिदिन आवश्यक मात्रा में विटामिन ई का सेवन करते हैं तो इन समस्याओं से बड़ी आसानी से बच सकते हैं। परन्तु विचारणीय तथ्य यह है कि क्या आप को प्रतिदिन कितनी मात्रा में विटामिन ई चाहिए, आप जानते हैं या नही। हो सकता है कि आप जानते हों और नही भी। परन्तु अधिकांश लोग ऐसे हैं जिन्हे यह जानकारी नही है कि उन्हें प्रतिदिन कितनी मात्रा में विटामिन ई की आवश्यकता है। दरअसल विभिन्न उम्र के व्यक्तियों को भिन्न-भिन्न मात्रा में प्रतिदिन विटामिन ई की आवश्यकता पड़ती है। इस लेख में प्रतिदिन शरीर को आवश्यक विटामिन ई की मात्रा पर प्रकाश डाला जा रहा है जो निम्नवत हैः-
क्रम संख्या | व्यक्ति के आयु वर्ग | विटामिन ई की मात्रा |
1. | नवजात शिशु (0 से 6 माह तक) | 4 मिग्रा0 |
2. | शिशु (7 माह से 12 माह तक) | 5 मिग्रा0 |
3. | बच्चा (1 वर्ष से 3 वर्ष तक) | 6 मिग्रा0 |
4. | बच्चा (4 वर्ष से 8 वर्ष तक) | 7 मिग्रा0 |
5. | किशोर (9 वर्ष से 13 वर्ष तक) | 11 मिग्रा0 |
6. | 14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लिए | 15 मिग्रा0 |
7. | स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए | 17 मिग्रा0 |