Health
Cause of Stone Problem in Hindi

Cause of Stone Problem in Hindi (पथरी की समस्या के कारण)
किडनी स्टोन के कई कारण हैं। क्या आप किडनी स्टोन के कारणों को जानते हैं? हो सकता है कि आप जानते हों परन्तु बहुत से लोग ऐसे हैं जो कि किडनी स्टोन होने के कारणों को नही जानते हैं। इस लेख में किडनी स्टोन होने के कारणों पर प्रकाश डाला जा रहा है जिसका अध्ययन कर समुचित जानकारी प्राप्त कर आप किडनी स्टोन की समस्या से स्वयं को बचा सकते है। किडनी स्टोन होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैंः-
- कम पानी पीने से स्टोन प्राबलम (पथरी समस्या) का जोखिम बढ़ जाता है।
- कैल्शियम या विटामिन डी की खुराक का लम्बी अवधि तक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम का लेबल बढ़ जाता है जिसके कारण शरीर में पथरी की समस्या होने का जोखिम बढ़ जाता है।
- यदि माता या पिता में से किसी एक को या दोनों को पथरी रोग की समस्या हो तो सन्तान में पथरी की समस्या होती है।
- भोजन में अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने पर पथरी की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है।
- गर्म जलवायु वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किडनी स्टोन की समस्या अधिक होती है।
- किसी बीमारी से अधिक समय तक ग्रसित रहने पर स्टोन की समस्या हो सकती है।
- अधिक मात्रा में पशु प्रोटीन तथा उच्च स्तर पर नमक का सेवन करने पर पथरी रोग हो सकता है।
- कैल्शियम आक्जिलेट से समृध्द खाद्य पदार्थोे (जैसे- पालक, चुकन्दर, चाकलेट, स्ट्राबेरी, चाय, नट्स आदि) का अधिक मात्रा में अधिक समय तक सेवन करने पर पथरी रोग की समस्या हो जाती है।
- शरीर में प्रोटीन या कैल्शियम की मात्रा अधिक होने पर पथरी रोग हो जाता है।
- अधिक मात्रा में प्रोटीनयुक्त आहार ( जैसे- चिकन, मटन, पनीर, अण्डा, मछली, दूध आदि) का सेवन करने पर पथरी रोग की समस्या हो जाती है।
- गर्म स्थानों (जैसे- भट्ठी के पास बैठकर) पर काम करने वाले लोगों में पथरी की समस्या को जोखिम बढ़ जाता है।
- किडनी में इंफेक्शन हो जाने पर किडनी स्टोन हो जाती है।
- शरीर में लम्बी अवधि तक कब्ज बना रहने पर स्टोन की समस्या हो सकती है।
- यूरिनरी ब्लैडर में गड़बड़ी होने पर स्टोन की समस्या होने की संभावना बढ़ जाता है।
- पैरालिसिस या अन्य किसी रोग में लम्बी अवधि तक बिस्तर पर रहने वाले व्यक्ति को स्टोन समस्या हो सकती है।