Diet to control Hyperthyroidism Disease in Hindi

Contents
Diet to control Hyperthyroidism Disease in Hindi (हाइपरथायरायडिज्म रोग नियन्त्रित करने के लिए आहार)
हाइपरथायरायडिज्म रोग में थायरायड ग्रन्थि की सक्रियता बढ़ जाने के कारण थायरायड ग्रन्थि अधिक मात्रा में थायरायड हार्मोन बनाने लगती है जिसके कारण शरीर में थायरायड हार्मोन बढ़ जाता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को थायरायड हार्मोन घटाने वाली चीजों को खाना चाहिए तथा जो चीजें थायरायड हार्मोन को बढ़ाती हैं उनका सेवन नही करना चाहिए।
प्रायः ये देखा गया है कि हाइपरथायरायडिज्म रोग का इलाज करने वाले मरीज उन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहें हैं जिनका सेवन उनके लिए हानिकारक है जिसके कारण दवाओं के सेवन के बावजूद भी उनका हायपोथायरायडिज्म रोग नियन्त्रित नही हो पाता है। उन खाद्य पदार्थों का सेवन नही कर रहें जो कि हाइपरथायरायडिज्म रोग को नियन्त्रित करने में सहायक हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें, “हाइपरथायरायडिज्म रोग में क्या खाना चाहिए? क्या नही खाना चाहिए?” इस सम्बन्ध में जानकारी नही है। इस लेख में इसी सम्बन्ध में प्रकाश डाला जा रहा है जिसका अध्ययन कर जानकारी प्राप्त कर उस पर अमल किया जाना हाइपरथायरायडिज्म रोग के मरीजों के लिए अत्यन्त लाभदायक हो सकता है।
हाइपरथायरायडिज्म रोग (बढ़े हुए थायरायड हार्मोन) नियन्त्रित करने के लिए अवश्य खाएं
1. सेलेनियम से समृध्द खाद्य पदार्थों (जैसे- सूरजमुखी के बीज, दलिया, चाय, चिकन आदि) को सेवन करें।
-
अधिक कैलोरीयुक्त खाद्य पदार्थों ( शकरकन्द, मक्खन, चना, पनीर, साबूदाने की खीर, मिल्कशेक, बिना चोकर का आंटा, ब्रेड, चावल, चीनी, क्रीमयुक्त दूध, गुड़, सूजी, चाकलेट, शहद आदि) का सेवन करें।
- सोयाबीन, पत्तागोभी, फूलगोभी, मूली, शलजम, सरसों साग, टोफू व ब्रोकली का सेवन न करें।
-
अधिक कैलोरीयुक्त फलों ( खजूर, केला, सन्तरा, आम, लीची, चीकू आदि) का सेवन करें।
-
उच्च प्रोटीनयुक्त आहार ( राजमा, दालें, अण्डा, लोबिया, छोला आदि) का सेवन करें।
-
हाई वसायुक्त खाद्य पदार्थों ( अखरोट, बादाम, मूंगफली, पिस्ता, अलसी के बीज, सफेद तिल, खरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, फ्रूट चाट, सरसों तेल, नारियल तेल, जैतून तेल, तिल के तेल, सूरजमुखी के तेल आदि) का सेवन करें।
-
विटामिन डी से समृध्द खाद्य पदार्थ (जैसे- मशरूम, अण्डे का पीला भाग, मछली का तेल आदि) का सेवन करें। प्रतिदिन 20 से 25 मिनट तक धूप में बैठे।
- कैल्शियमयुक्त खाद्य पदार्थों ( पनीर, सोया मिल्क, बादाम मिल्क, चिकन, अण्डा आदि) का सेवन करें।
- चिकित्सक की सलाह पर विटामिन, मिनरल्स तथा आयरन सप्लीमेन्ट्स का सेवन करें।
हाइपरथायरायडिज्म (बढ़े हुए थायरायड हार्मोन) में न खाएं
- आयोडीनयुक्त खाद्य पदार्थ (मछलियां, राजमा, ब्राउन राइस, दूध, पालक, मुनक्का, अण्डे, लहसुन, मशरूम, दही, आलू, आयोडाइज्ड नमक) का कम से कम सेवन करें।
- जंक फूड का सेवन न करें।
- भोजन के बीच में पानी न पिएं। भोजन के आधे से एक घण्टे के बाद में ही नार्मल टेम्प्रेचर का पानी पिएं। अधिक ठण्डा पानी न पिएं। यदि भोजन के बीच में प्यास लगे तो छाछ पी सकते हैं। भोजन के ठीक पहले भी पानी न पिएं। भोजन के आधा घण्टे पहले पानी पिएं
- चिकित्सक द्वारा मना की गयी चीजों का सेवन न किया जाय।
नोट– यह लेख मात्र जानकारी उद्देश्यों के लिए हैं। इसे चिकित्सकीय सलाह के तौर पर न लिया जाय। अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए अपने चिकित्सक से मिलकर परामर्श अवश्य किया जाय।