Health
Signs of Vitamin E deficiency in Hindi

Signs of Vitamin E deficiency in Hindi
विटामिन E वसा में घुलनशील विटामिन हैं जिसकी कमी होने से शरीर में कुछ लक्षण प्रकट होते हैं तथा शरीर में कई रोग होने लगते हैं। यदि विटामिन E के लक्षणोंं की समय रहते जानकारी हो जाये तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस लेख में विटामिन E से होने वाले लक्षणोंं पर प्रकाश डाला जा रहा है जिसका अध्ययन / जानकारी पाठकों के लिए अत्यन्त लाभदायक सिध्द होगा। विटामिन E की कमी के लक्षण निम्नवत हैंः-
- मानव शरीर की प्रजनन शक्ति कमजोर हो जाती है।
- अचानक शरीर की मांस पेशियां कमजोर हो जाती हैं।
- बाल अधिक झड़ते हैं।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिसके कारण बीमारियों का संक्रमण बढ़ जाता है।
- शरीर में काफी कमजोरी का अनुभव होता है। अधिक कमजोरी होने पर चलते समय पैर लड़खड़ाते हैं।
- शरीर के अंगों की कार्य करने की क्षमता क्षीण हो जाती है।
- कुछ लोगों में पाचन विकार हो जाते हैं।
- रक्त संचार कम हो सकता है।
- देखनें मे झिलमिलाहट महसूस होती है।
- एनीमिया रोग हो सकता है।
- दृष्टि कमजोर हो जाती है।
- शरीर में रक्त की कमी हो जाती है।
- सेंट्रल नर्वस सिस्टम की प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
- मानसिक तनाव हो जाता है।
- त्वचा का निखार खत्म हो जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है।
- आंखों के मूवमेंन्ट में असामान्य स्थिति के अतिरिक्त कम दिखता है।
- रतौंधी रोग हो सकता है।
- कैंसर रोग का जोखिम हो जाता है।
- कोलेस्टाल बिगड़ सकता है।
- एलर्जी की समस्या हो सकती है।