Vitamin D deficiency diseases in hindi

Contents
- 1 विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियां
- 1.0.1 आस्टियोपोरेसिस
- 1.0.2 अवसाद
- 1.0.3 सिजोफ्रेनिया
- 1.0.4 डायबिटीज
- 1.0.5 प्रोस्टेट कैंसर
- 1.0.6 डिमेंशिया
- 1.0.7 गंभीर ई0डी0 (गंभीर स्तम्भन दोष)
- 1.0.8 स्तन कैंसर
- 1.0.9 एनीमिया रोग
- 1.0.10 कोलेस्ट्राल
- 1.0.11 हार्ट अटैक
- 1.0.12 अस्थमा
- 1.0.13 त्वचा का रंग गहरा हो जाना
- 1.0.14 अचानक वजन बढ़ना
- 1.0.15 घाव भरनें में विलम्ब होना
विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियां
आस्टियोपोरेसिस
इस रोग में हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाती है जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं तथा मामूली से आघात से भी हड्डियों फ्रैक्चर हो जाने या टूट जाने का खतरा बढ़ जाता है। यह रोग बच्चों में भी होता है जिसे रिकेट्स (सूखा रोग) कहा जाता है।
अवसाद
विटामिन-डी की कमी से अवसाद होने की संभावना बढ़ जाती है। इस रोग में मनुष्य में चिड़चिड़ापन, थकान, निराशा की भावना, आत्महत्या के विचार आने लगते हैं।
सिजोफ्रेनिया
विटामिन-डी कमी से मनुष्य में सिजोफ्रेनिया रोग का खतरा बढ़ जाता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति में ध्यान केन्द्रित करनें में समस्या, मतिभ्रम होना, असंगत भाषण आदि समस्याएं हो जाती हैं।
डायबिटीज
विटामिन-डी शरीर में इन्सुलिन की संवेदनशीलता में सुधार करता रहता है। विटामिन-डी कमी से मानव शरीर में टाइप-2 डायबिटीज रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रोस्टेट कैंसर
विटामिन-डी कमी के कारण पुरूषों में प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
डिमेंशिया
विटामिन-डी कमी से डिमेंशिया नामक रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
गंभीर ई0डी0 (गंभीर स्तम्भन दोष)
विटामिन-डी की कमी से गंभीर ई0डी0 (गंभीर स्तम्भन दोष) हो जाता है। यह एक यौन रोग है जो कि पुरुषों मेें होता है।
स्तन कैंसर
विटामिन-डी कमी से महिलाओं में स्तन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
एनीमिया रोग
बच्चों में अधिक समय तक विटामिन-डी की कमी रहने से एनीमिया रोग होने का जोखिम बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्राल
विटामिन-डी की कमी से शरीर में कोलेस्ट्राल बढ़ जाता है। शरीर में सूजन आ जाती है तथा इम्यून सिस्टम कमजार हो जाता है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाने के कारण सर्दी, जुकाम तथा संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है।
हार्ट अटैक
विटामिन-डी कमी होने से हार्ट अटैक हो सकता है।
अस्थमा
शरीर में विटामिन-डी की कमी से अस्थमा तथा हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ जाता है।
त्वचा का रंग गहरा हो जाना
विटमिन-डी की कमी के कारण शरीर में मिलेनिन नामक पिगमेंन्ट का निर्माण हो जाता है जिसके कारण त्वचा का रंग गहरा हो जाता है।
अचानक वजन बढ़ना
विटामिन-डी की कमी से अचानक मानव शरीर का वजन बढ़ जाता है।
घाव भरनें में विलम्ब होना
विटामिन-डी की कमी से घाव काफी विलम्ब एवं कठिनाई से भरता है।