Mission Shakti 2020 In Hindi

Contents
Mission Shakti 2020 in Hindi(मिशन शक्ति 2020)
“मिशन शक्ति योजना 2020” को उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शरदीय नवरात्रि 2020 के अवसर पर 17 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश में लान्च किया गया है। मुख्यमन्त्री जी ने मिशन शक्ति योजना 2020 का 17 अक्टूबर 2020 को शुभारम्भ करते हुए कहा कि, “समाज में प्रत्येक बेटी, प्रत्येक महिला के सामाजिक मान-सम्मान तथा सुरक्षा के सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबध्द है। नारी जगत जननी है जो भी महिलाओं तथा बेटियों पर बुरी नजर डालेगा, वह मानवता और सभ्य समाज के लिए कलंक है जिसके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नही है। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे असभ्य एवं जंगली व्यक्ति से सख्ती से निपटेगी जिसकी दुर्गति निश्चित है। ऐसे व्यक्ति का मात्र एक ही स्थान होगा वो है जेल।
मुख्यमन्त्री जी ने मिशन शक्ति योजना का शुभारम्भ करते हुए कहा कि नारी अबला नही सबला है, शक्ति स्वरूपा है, शक्ति का प्रतीक है, पूज्यनीय तथा वन्दनीय है। नवरात्रि का अनुष्ठान इसी बात का प्रतीक है। आज के बदलते हुए परिवेश में सभी युवा तथा बुजुर्ग सनातन संस्कृति की परम्परा को आधुनिक समाज का वाहक बनाएं,नारी सम्मान, स्वावलम्बन तथा सुरक्षा की भावना का संकल्प ले तथा इसका प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमनम्त्री जी ने कहा कि आधुनिक परिवेश में बेटा-बेटी, नर-नारी में कोई भेद नही है, कोंख में पल रही बेटियों की हत्या यानी भ्रूण हत्या की सार्वजनिक रूप से निन्दा की जानी चाहिए, बाल विवाह भी एक सामाजिक कलंक है जिसकी सामाजिक निन्दा की जानी चाहिए। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गयी हैं जिनमें से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ओ, मुख्यम्नत्री सामूहिक विवाह योजना तथा मुख्यमन्त्री कन्या सुमंगला योजना प्रमुख है। केन्द तथा राज्य सरकार बेटियो के उत्थान के लिए पूर्ण रूपेण संकल्पित है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 12076, 189, 112 जैसे तमाम विकल्प चौबीसों घण्टे उपलब्ध कराए गए हैं, प्रत्येक बेटी, प्रत्येक महिला का यह परम कर्तव्य है कि वह अपने या किसी अन्य बेटी या महिला के विरुध्द होने वाले किसी अपराध या हिंसा की शिकायत उक्त निःशुल्क नम्बरों पर अवश्य करें। किसी प्रकार की हिंसा या अपराध का जम कर खुले आम विरोध करे चाहे वह स्वयं के विरुध्द हो या किसी अन्य बेटी या महिला के विरुध्द हो। उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसी दिशा में संकल्पित एक प्रयास है।
उद्देश्यः
मिशन शक्ति योजना 2020 का मुख्य उद्देश्य बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति महिलाओं, बेटियों को जागरूक करना, उनके हितों की रक्षा करना एवं घर हो बाहर प्रत्येक स्थान पर उनकी सम्पूर्ण सुरक्षा करना है।
मिशन शक्ति योजना की समय सीमाः
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 अक्टूबर 2020 को लांच की गई शक्ति मिशन योजना 2020 का प्रथम चरण 25 अकटूबर 2020 तक सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले, प्रत्येक तहसील, ब्लाक, विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण, शहरी इलाकों में रहने वाली बेटियों / महिलाओं को एकत्रित करके विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करके उन्हें उनके अधिकार व कर्तव्यों तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उनके हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को सम्बन्ध में जागरूक किया गया। दूसरे चरण में आपरेशन शक्ति के तहत शोहदों तथा मनचलों की काउंसलिंग करायई जायेगी। इसके वावजूद भी सुधार ने होने पर जनसहयोग से ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुध्द सामाजिक बहिष्कार की कार्यवाही की जायेगी। मिशन शक्ति अभियान वर्ष 2021 के चैत्र नवरात्रि तक चलेगा। जिसमें प्रत्येक माह एक सप्ताह का अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान को प्रत्येक माह अलग-अलग थीम के साथ आयोजित किया जायेगा ताकि लोग इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें जिससे सोगों में अधिक से अधिक जागरुकता बढे।
मिशन शक्ति अभियान योजना में की जा रही कार्यवाहीः
- पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियो द्वारा विद्यालयों, मोहल्लों, गांवो इत्यादि स्थानों पर जाकर शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, आंगनबाड़ी इत्यादि के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके महिलाओं, बच्चों आदि को जागरूक किया जा रहा है।
- महिला उत्पीड़न सम्बन्धी प्रकरणों की महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर पीड़ितों से सम्पर्क करके निषपक्षतापूर्वक जांच करके प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
- महिला पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों के आस-पास, रास्तों व महिलाओं के आने-जाने के सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी करके मनचलों व शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
- पुलिस थानों में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के सिए महिला हेल्प डेस्क की व्यस्था की गयी है जहां पर महिला पुलिस अधिकारी / कर्मी द्वारा बैठकर महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की जाती है।
मिशन शक्ति योजना से लाभः
- इस योजना के तहत महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाएं अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक हुई हैं, उनके अन्दर से भय व संकोच की भावना दूर हुई हैं जिसके परिणामस्वरूप वे बेझिझक अपने घरों से बाहर निकल कर पुलिस थाने में जाकर शिकायतें दर्ज करा रही हैं।
- महिला सम्बन्धी अपराधों की फास्ट ट्रैक कोर्ट पर त्वरित सुनवाई दोषियों के विरूध्द कठोर कार्यवाही की जा रही है।
- पुलिस द्वारा मनचलों व शोहदों पर कड़ी दृष्टि रखते हुए उनकी धरपकड़ करके नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।